-
Advertisement
आधिकारिक रूप से आम जनता के लिए खुला राष्ट्रपति निवास,‘एट होम’ में शामिल हुए राज्यपाल ,सीएम
शिमला। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज मशोबरा स्थित राष्ट्रपति निवास, जिसे पूर्व में ‘प्रेजीडेंशियल रिट्रीट’ कहा जाता था, को आम जनता के लिए खोलने की आधिकारिक रूप से घोषणा की। आगामी 23 अप्रैल, 2023 से आम लोग राष्ट्रपति निवास का भ्रमण कर सकेंगे। राष्ट्रपति की ओर से आज अपने आधिकारिक निवास पर ‘एट होम’ का भी आयोजन किया गया। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल व लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल तथा सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू शामिल हुए।इसके अलावा प्रदेश कैबिनेट के सदस्य, मुख्य संसदीय सचिव, विधायकगण, विभिन्न बोर्ड एवं निगमों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, प्रतिष्ठित वरिष्ठ नागरिक, प्रदेश पुलिस व प्रशासन के अधिकारी, सेना के वरिष्ठ अधिकारी एवं शहर के अन्य गणमान्य भी ‘एट होम’ समारोह में उपस्थित रहे।
President Droupadi Murmu hosted the At-Home reception and graced the opening of Rashtrapati Niwas, Mashobra for public viewing. The 173 year-old heritage building will be open for public from April 23.
Details: https://t.co/8qsyTybQyC @RBVisit pic.twitter.com/Rc8HGhmlzJ— President of India (@rashtrapatibhvn) April 20, 2023
23 अप्रैल, 2023 से आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा
मशोबरा के समीप स्थित 173 वर्ष पुराना राष्ट्रपति निवास 23 अप्रैल, 2023 से आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। देश-विदेश से आने वाले पर्यटक निर्धारित प्रवेश शुल्क पर यहां भ्रमण कर सकेंगे।
सभी सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए 30 जून को प्रवेश निशुल्क
भारतीय नागरिकों के लिए 50 रुपये प्रति व्यक्ति और विदेशी नागरिकों के लिए 250 रुपये प्रति व्यक्ति प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है। राष्ट्रपति निवास सोमवार, राजपत्रित अवकाश एवं राष्ट्रपति के आगमन के दौरान आम जनता के लिए बंद रहेगा। सभी सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए 30 जून, 2023 तक प्रवेश निःशुल्क रखा गया है।
कहा कि पर्यटकों के लिए यह ऐतिहासिक भवन, राष्ट्रपति के जीवन से जुड़ी विभिन्न स्मृतियां, डाइनिंग हॉल और अन्य कलाकृतियां मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहती हैं। इसके अतिरिक्त हरियाली से भरपूर यहां के बागीचे, ट्यूलिप और अन्य सजावटी फूल इसकी सुन्दरता में और अधिक वृद्धि करते हैं।राष्ट्रपति निवास स्थित नेचर ट्रेल एवं बागीचों को भी पर्यटकों और आगन्तुकों के लिए खुला रखा जाएगा।राष्ट्रपति निवास के भ्रमण के लिए आम लोग 15 अप्रैल, 2023 से राष्ट्रपति भवन की आधिकारिक वेबसाइट https://visit.rashtrapatibhavan.gov.in पर ऑनलाइन बुकिंग शुरू है।
राष्ट्रपति भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान भी गईं
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिमला के अपने चार दिवसीय प्रवास के दौरान आज भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान का दौरा किया। इस अवसर पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल भी उपस्थित रहे।राष्ट्रपति ने संस्थान में पिक्चर गैलरी, पुस्तकालय, तत्कालीन संरक्षित कार्यालयों और मुख्य भवन के प्रांगण का अवलोकन किया। इस अवसर पर संस्थान की अध्यक्ष प्रो. शशिप्रभा कुमार, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय नई दिल्ली के कुलपति एवं संस्थान के निदेशक प्रो. नागेश्वर राव, उपाध्यक्ष प्रो. शैलेंद्र राज मेहता और सचिव सुब्रत कुमार प्रधान ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। राष्ट्रपति ने शिमला के सुप्रसिद्ध जाखू मंदिर में पूजा-अर्चना की।
यह भी पढ़े:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एचपीयू के दीक्षांत समारोह में मेधावियों को दिए गोल्ड मेडल