-
Advertisement
हिमाचल: विभाग का नया आदेश, स्कूलों में बच्चे हुए कोरोना पॉजिटिव तो प्रिंसिपल जिम्मेदार
शिमला। कैबिनेट बैठक में सरकार ने 9वीं से 11वीं तक स्कूलों को खोलने का निर्णय लिया है. इसके साथ ही शिक्षा विभाग के नए आदेश के मुताबिक शिक्षण संस्थानों और डे बोर्डिंग स्कूलों में छात्र कोरोना संक्रमित पाए जाते हैं तो स्कूल के प्रिंसिपल इसके लिए जिम्मेदार होंगे। बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी स्कूल प्रिंसिपल की होगी।
यह भी पढ़ें:धर्मशाला के तिब्बतियन इंस्टीट्यूट नोरबलिंगा इलाके में मिले 28 कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप
शिक्षा विभाग (EDUCATION DEPARTMENT) ने ये सख्ती मंडी जिले के धर्मपुर में स्थित एक स्कूल में 80 बच्चों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद की है। शिक्षा विभाग ने साफ शब्दों में कहा कि शिक्षण संस्थानों में कोविड प्रोटोकॉल (COVID PROTOCOL) का पालन ना होने पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। स्कूलों और कॉलेजों में साफ-सफाई समेत सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखने को कहा गया है। लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:21 बच्चों को जिंदगी भर के लिए गहरे जख्म दे गया कोरोना, अब सरकार पोछेंगी आंसू
एसओपी का पालन करवाना स्कूल प्रिंसिपल की जिम्मेदारी
शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि स्कूल खोलने से पहले ही सभी स्कूलों को एसओपी (SOP) जारी की गई थी। स्कूलों में एसओपी का पालन करवाना स्कूल प्रिंसिपल की जिम्मेदारी होगी। ऐसे में धर्मपुर स्कूल में किस तरह की लापरवाही हुई है, इस बारे में जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें:Corona Update: हिमाचल में आज फिर गई 3 की जान, 163 लोग पॉजिटिव; जानें डिटेल
धर्मपुर में 80 बच्चे मिले संक्रमित
बता दें कि धर्मपुर क्षेत्र में एक डे बोर्डिंग स्कूल में शुक्रवार से बुधवार तक 80 बच्चे कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा स्टाफ के तीन सदस्य भी संक्रमित मिले। हालांकि अभी यहां पर सभी बच्चों की हालत स्थिर है, लेकिन इतनी बड़ी संख्या में बच्चों के कोरोना संक्रमित होना चिंता का विषय बना हुआ है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


