- Advertisement -
शिमला। राज्यपाल व चौधरी सरवण कुमार हिमाचल कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के चांसलर (Chancellor) बंडारू दत्तात्रेय ने प्रधान सचिव (कृषि) ओंकार चंद शर्मा को कृषि विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर (Vice Chancellor) का कार्यभार सौंपा है। वह नए वीसी की नियुक्ति तक कार्यभार संभालेंगे। कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के वीसी का कार्यकाल पूरा होने पर यह पद खाली हो गया है। इस पद पर नई नियुक्ति होनी है। जब तक नियुक्ति नहीं होती तब तक ओंकार चंद शर्मा वीसी का कार्यभार देखेंगे।
बता दें कि इससे पहले भी ओंकार चंद शर्मा कृषि विश्वविद्यालय के वीसी का कार्यभार देख चुके हैं। जब कुलपति प्रो एके सरियाल विदेश यात्रा पर गए थे तो ओंकार शर्मा का कार्यभार सौंपा गया था। दूसरी तरफ कृषि विश्वविद्यालय का नया वीसी कौन होगा यह सबसे बड़ा सवाल है। इस दौड़ में कई कृषि वैज्ञानिक शामिल हैं। इन नामों पर विचार किया जा रहा है। अभी तक कोई निर्णय नहीं हो सकता है।
- Advertisement -