-
Advertisement

मनारा की बर्थडे पार्टी में पहुंचे प्रियंका- निक को देख फैंस यूं हुए क्रेजी
बॉलीवुड से हॉलीवुड तक एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Actress Priyanka Chopra) इन दिनों पति निक जोनस भारत में हैं। कपल ने बेटी मालती मैरी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ होली का त्योहार नोएडा (Noida) में मनाया था। इसके बाद देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस (Nick Jonas)अपनी कजिन मनारा चोपड़ा (Manara Chopra) की बर्थडे पार्टी (Birthday party)में पहुंची थीं । इस दौरान प्रियंका और निक फैंस के बीच में फंस गए। दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
हुआ ये कि जैसे ये कपलअपनी कार से बाहर आया कि फैंस और पैपराजी (Fans and paparazzi) ने उन्हें घेर लिया। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को बॉडीगार्ड (Bodyguard) ने प्रोटेक्ट करते हुए वहां से निकाला। हालांकि, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने बाद में पैपराजी को पोज दिए। जाहिर है प्रियंका चोपड़ा बेटी मालती के साथ पहले भारत आई थी। इसके बाद निक जोनस भारत पहुंचे थे। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अयोध्या जाकर भगवान राम के दर्शन किए थे। इसके बाद इस कपल ने नोएडा में अपने फैमिली मेंबर्स के साथ होली सेलिब्रेट की थी।