-
Advertisement
राजनीतिक उठापटक के बीच शिमला पहुंची प्रियंका गांधी, सीएम सुक्खू रहे साथ
Last Updated on March 20, 2024 by Himachal Abhi Abhi
Priyanka Gandhi Vadra: शिमला। हिमाचल में राजनीतिक उठापटक के बीच अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) बुधवार को शिमला पहुंची हैं। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू भी उनके साथ ही शिमला (Shimla) पहुंचे है। चंडीगढ़ से सड़क मार्ग से होते हुए दोनों दिल्ली से शिमला पहुंचे हैं।
जानकारी के अनुसार, प्रियंका गांधी का ये निजी दौरा बताया जा रहा है। वह अगले कुछ दिनों तक शिमला के छराबड़ा (Chharabra) स्थित अपने घर पर रुकेंगी। हिमाचल में उपचुनाव होने है, ऐसे में प्रियंका गांधी कांग्रेस नेताओं से मुलाकात कर उपचुनाव को लेकर तैयारियों का फीडबैक ले सकती हैं। आपको बता दें कि बीते विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Election) के दौरान भी वह काफी समय तक छराबड़ा रुकीं थीं।
-लेखराज धरटा