-
Advertisement
New Year के पहले ही दिन Shimla पहुंची Priyanka Gandhi Vadra -सीधे छराबड़ा का किया रुख
Priyanka Gandhi Vadra Reached Shimla : न्यू ईयर 2025 के पहले ही दिन गांधी फैमिली की सदस्य व कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ( MP Priyanka Gandhi Vadra)ने हिमाचल का रुख कर लिया। प्रियंका आज दोपहर बाद छराबड़ा (Chharabra)स्थित अपने निवास स्थान पहुंची। उनके दोनों बच्चे तीन दिन पहले ही यहां पर आ गए थे, प्रियंका आज पहुंची है। वे दिल्ली से चंडीगढ़ (Delhi to Chandigarh) हवाई मार्ग और फिर वहां से सड़क मार्ग से होते हुए शिमला से सटे छराबड़ा स्थित अपने निवास स्थान पहुंची।
पांच-छह दिन तक रुकेगी यहां
बता दें कि शिमला से लगभग 14 किलोमीटर दूर छराबड़ा में प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi)ने अपना मकान बना रखा है। प्रियंका अक्सर छराबड़ा आती रहती है। उनके साथ राहुल गांधी, सोनिया गांधी और रॉबर्ट वाड्रा भी कई भी छराबड़ा आते रहे हैं। प्रियंका गांधी अपने बच्चों के साथ यहां अगले पांच-छह दिन तक रुकेगी।
-संजू चौधरी

