-
Advertisement
Priyanshi | SevereIllness | Finacial Assistance
बड़सर उपमंडल के अंतर्गत आने वाले समोह गांव की पल्लवी शर्मा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पल्लवी शर्मा की दो वर्षीय बेटी प्रियांशी एक गंभीर बीमारी से पीड़ित है। दो वर्षीय प्रियांशी का अचानक से शरीर पीला पड़ जाता है। अजीब सी बीमारी से पीड़ित प्रियांशी का इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है। जिस पर लाखों रुपए खर्च हो चुके हैं। लेकिन दो वर्षीय प्रियांशी अभी तक पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हो पाई है। प्रियांशी के परिजन दिहाड़ी मजदूरी करके अपनी बेटी का इलाज करवा रहे हैं। लेकिन अब उन्हें सप्ताह में दो या तीन बार पीजीआई में बेटी के इलाज के लिए जाना पड़ रहा है। जिसके चलते उन्हें काफी परेशानी पेश आ रही है। पल्लवी शर्मा ने सरकार और दानी सज्जनों से मदद की गुहार लगाई है।

