-
Advertisement
#Una: कुटलैहड़ कांग्रेस का प्रदर्शन, लठियाणी चौक पर फोड़े मटके-ये रहे मुद्दे
Last Updated on March 26, 2021 by Sintu Kumar
ऊना। हिमाचल के ऊना (#Una) जिला की कुटलैहड़ कांग्रेस ने आज गोबिंद सागर झील में मछली पकड़ने का काम एक निजी कंपनी को देने और क्षेत्र में पेयजल संकट को लेकर लठियाणी में धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेस (Congress) ने ब्लॉक अध्यक्ष विवेक शर्मा (Block President Vivek Sharma) के नेतृत्व में पेयजल संकट को लेकर लठियाणी चौक पर मटका फोड़ प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि स्थानीय विधायक एवं प्रदेश सरकार में मत्स्य मंत्री वीरेंद्र कंवर ने निजी हित के लिए गोबिंद सागर झील में आखेट का काम मछुआरों से छीन कर अपनी चहेती कंपनी को दिलवाया है, जिससे मछुआरों के सैकड़ों परिवारों को रोज़ी-रोटी के लाले पड़ जाएंगे। गौरतलब है कि पिछले तीस वर्ष से कुटलैहड़ (Kutlehar) में कांग्रेस का विधायक सत्ता पर काबिज नहीं हो सका है। बावजूद इसके कुटलैहड़ में गुटों में बंटी कांग्रेस का एकजुट होना कहीं ना कहीं बीजेपी के लिए टेढ़ी खीर साबित हो सकता है। धरना-प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी मटके फोड़कर प्रदेश सरकार (State Govt) और जल शक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
यह भी पढ़ें: Himachal : गोविंद सागर जलाश्य में मछली बेचने के लिए अपनाई जाएगी ई-टेंडर प्रक्रिया
कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष विवेक शर्मा विक्कू ने कहा कि पानी के मुद्दे को लेकर सत्ता हासिल करने वाले कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर आज दिन तक कुटलैहड़ वासियों की समस्या का हल नहीं कर पाए हैं। गर्मियां शुरू होने से पूर्व ही लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। करोड़ों रुपयों की लागत से निर्मित तूतड़ू कोडरा पेयजल योजना सफेद हाथी साबित हो रही है। वहीं विक्कू ने कहा कि गोबिंद सागर झील (Gobind Sagar Lake) से मत्स्य आखेट का काम किसी निजी कंपनी को सौंपकर मछुआरों के साथ अन्याय किया है। लगभग 22 सौ मछुआरों के परिवारों का भरण-पोषण इस झील से होता आया है। अब मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने गोबिंद सागर झील को निजी कंपनी के हाथों सौंप कर मछुआरों के पेट पर लात मारी है, लेकिन मछुआरों के साथ हो रहे इस दुर्व्यवहार को कांग्रेस कभी भी सहन नहीं करेगी। पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष कर्नल धर्मेंद्र पटियाल ने कहा कि भीषण पेयजल संकट के चलते हमने सांकेतिक रूप से मटकों को फोड़ कर विरोध दर्ज करवाया है। अगर सरकार ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए जल्द समस्या को हल ना किया तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन के क्रम को और आगे बढ़ाएगी।
यह भी पढ़ें: विवेक शर्मा बोले- मछलियां पकड़ने का टेंडर कंपनी को देकर मछुआरों के पेट पर मारी लात
प्रदर्शन में जिला परिषद सदस्या सत्या देवी, देशराज मोदगिल, रविंद्र फौजी, आरसी शर्मा, कर्नल धर्मेंद्र पटियाल, कुटलैहड़ युवा कांग्रेस अध्यक्ष मुनीष बैंस, राम आसरा शर्मा, रोशन लाल लंबड़दार, महेंद्र सिंह, राजीव शर्मा, अश्विनी शर्मा, सुखदेव शर्मा, शिवनाथ शर्मा, तिलक राज कुकी, बेवी, प्रकाश चंद, अमर दास हीरा, रमेश, राजू शर्मा, बलदेव शर्मा, मेहर सिंह, पवन कुमार, अरुण भारद्वाज, रामरक्खा सौखला, दीदार गिल, मनीष कुमार, हर्ष सैनी, बलविंदर श्यामलाल, बलदेव, अजय कुमार, पंकज, किशन चंद, जसवंत, रमन कुमार, जोगिंदर, रमेश सोनी, सुरेंद्र ठाकुर, संजीव कानूनगो, दिनेश खत्री, अनिल कुमार, सुनील कुमार, मनीष शर्मा, सुरजीत, रमन, सुषमा देवी, लीला देवी, अमर दास हीरा, उर्मिला, कांता, सुमन बेली, ऊषा, सलोचना, नीना, लक्ष्मी देवी, बलजीत, ज्ञान चंद, गुरदीप गोगी, विक्की कौशल, रिशू राजपूत व संजय कुमार समेत काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।