-
Advertisement
Big Breaking: नियमित किए गए PTA, पैट और पैरा शिक्षक; जारी हुई आधिकारिक अधिसूचना
शिमला। हिमाचल प्रदेश में पीटीए, पैट और पैरा शिक्षकों (PTA PAT and Para teachers) के नियमितीकरण की आधिकारिक अधिसूचना (Notification) जारी कर दी गई। बता दें कि प्रदेश में 6799 पीटीए, 3294 पैट और 97 पैरा शिक्षक हैं। अब नियमितीकरण के बाद पैट शिक्षकों को मिल रहा अधिक वेतन कम नहीं होगा। बल्कि पैट शिक्षकों को मिल रहा अधिक वेतन आगामी इंक्रीमेंट और डीए में एडजस्ट किया जाएगा। अनुबंध पर नियुक्त पीटीए सहित लेफ्ट आउट पीटीए भी नियमित किए जाएंगे। शिक्षा सचिव ने नियमितीकरण के आदेश जारी करने के लिए उच्च और प्रारंभिक शिक्षा निदेशकों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
यह भी पढ़ें: Job : ग्राम रोजगार सेवकों के भरे जाएंगे पद, जल्दी करें समय बचा है बहुत कम
वहीं अब से पीटीए, पैट और पैरा शिक्षकों को बैक डेट से लाभ नहीं मिलेंगे। गौरतलब है कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति को देखते हुए वित्त महकमे ने बैक डेट से लाभ देने से हाथ खड़े कर दिए हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया है कि पैट और पैरा शिक्षकों के मामले में अधिक समस्या नहीं है। पीटीए को बैक डेट से लाभ देने के चलते सरकार पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। वहीं, साढ़े दस हजार शिक्षकों को बीते माह ही मंत्रिमंडल ने नियमित करने का फैसला लिया था। अब सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद सरकार ने इन्हें नियमित करने का फैसला किया था, जिसके संबंध में अब अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।


