- Advertisement -
शिमला। जयराम सरकार (Jai Ram Govt) ने दो पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। वहीं, एक के पहले की तबादला आदेशों में बदलाव किया है। इस बारे आज मुख्य सचिव अनिल खाची ने अधिसूचना जारी कर दी है।
जारी अधिसूचना के अनुसार वर्तमान में एसपी (लीव रिजर्व) पीटीसी डरोह कांगड़ा के पद पर अंडर ऑर्डर चल रहे मदन लाल को अब कमाडेंट होमगार्ड नवीं बटालियन धर्मशाला कांगड़ा लगाया गया है। वहीं, एएसपी (ASP) तीसरी आईआरबी पंडोह मंडी पुनीत रघु अब एएसपी कांगड़ा एट धर्मशाला होंगे। इसके अलावा कमांडेंट 9वीं बटालियन धर्मशाला कांगड़ा मेजर (सेवानिवृत्त) विकास सकलानी को कमांडेंट होमगार्ड हेडक्वार्टर शिमला लगाया गया है।
- Advertisement -