-
Advertisement
हिमाचल में दहाड़े चन्नी, कांग्रेस के मुकाबले में कोई पार्टी नहीं
ऊना। पंजाब (Punjab) में कांग्रेस के मुकाबले की कोई भी पार्टी नहीं है और न ही हमारे लिए कोई चुनौती है। पंजाब में कांग्रेस (Congress) की सरकार बनती है तो बच्चों को फ्री एजुकेशन (Free Education) और लोगों की मुफ्त मेडिकल सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। यह बात आज ऊना में पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ( CM Charanjit Singh Channi) ने कही। कांग्रेस हाईकमान द्वारा पंजाब के चुनावों में सीएम का चेहरा घोषित होने के बाद चरणजीत सिंह चन्नी आज ऊना (Una) पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्रीराधाकृष्ण मंदिर में नतमस्तक होकर राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज (National Saint Baba Bal Ji Maharaj) का आशीर्वाद लिया।
यह भी पढ़ें- पंजाब के सीएम चन्नी मां नैना के दरबार में,आनंदपुर साहिब -नैना देवी रोपवे पर कही ये बात
इसके बाद श्रीगुरु नानक देव जी के वंशज बाबा सर्वजोत सिंह बेदी से मुलाक़ात कर गुरुद्वारा में माथा टेका। चन्नी के ऊना दौरे के दौरान पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष केपी राणा भी मौजूद रहे, जबकि स्थानीय कांग्रेसी नेताओं ने भी चन्नी का जोरदार स्वागत किया। सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने आम जनता व कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श करने के बाद उन्हें सीएम पद का दावेदार नियुक्त किया है। इसके लिए वह जनता व पार्टी का धन्यवाद करते हैं।
सिद्धू के सवाल पर कहा ये
चन्नी ने कहा कि कांग्रेस की जीत के लिए पूरे पंजाब में प्रचार किया जाएगा। नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) पर पूछे गए सवाल के जवाब में चन्नी ने कहा कि वो और नवजोत सिंह सिद्धू मिलकर जहां पंजाब में चुनाव-प्रचार करेंगे, वहीं एक-दूसरे के विधानसभा हलकों में भी पार्टी की मजबूती के लिए प्रचार को गति दी जाएगी।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

