-
Advertisement
राज्यपाल आर्लेकर हुए भावुक: बोले- देव व वीर भूमि के साथ हिमाचल प्रेम भूमि
Last Updated on February 16, 2023 by sintu kumar
शिमला। हिमाचल के पूर्व राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर (Rajendra Vishwanath Arlekar) गुरुवार को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। आज यानी गुरुवार को राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर शिमला से पटना के लिए रवाना हुए। इस इस अवसर पर सीएम सुक्खू (CM Sukhu) सहित डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सहित अन्य नेताओं ने उनसे मुलाकात की और उन्हें विदाई दी। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी थी। हालांकि राज्यपाल का बीते कल ही विदाई कार्यक्रम रखा गया था।
विदाई समारोह के समय राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर भावुक दिखाई दिए। नम आंखो से उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि तो है ही साथ ही प्रेम भूमि भी है। प्रदेशवासियों की ओर से उन्हें अपार स्नेह मिला। वह हिमाचल की मधुर स्मृतियां अपने साथ लेकर जा रहे हैं। यहां रहकर उन्होंने बहुत कुछ सीखा है। प्रदेशवासियों में अपनापन है और प्रेम बांटने पर विश्वास करते हैं। यहां के आतिथ्य को वह कभी भूल नहीं सकते। उन्होंने कहा कि यहां मुझे भरपूर सहयोग और सम्मान मिला, जिसके लिए वह हमेशा हिमाचल की जनता के ऋणी रहेंगे।
बता दें कि राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने 13 जुलाई 2021 को हिमाचल के राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी। डेढ़ साल से ज्यादा तक आर्लेकर ने हिमाचल के राज्यपाल के रूप में कार्यभार संभाला। अब आचार्य विश्वनाथ आर्लेकर 17 फरवरी को बिहार (Bihar) के नए गवर्नर के रूप में शपथ लेंगे।
वहीं हिमाचल में उनकी जगह पर शिव प्रसाद शुक्ला (Shiv Prasad Shukla) को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। हिमाचल के राज्यपाल अब शिव प्रताप शुक्ला होंगे, वह 18 फरवरी को शपथ लेंगे। शिव प्रताप शुक्ला 17 फरवरी को शिमला पहुंचेंगे। इसके बाद हिमाचल के नए राज्यपाल के तौर पर शिव प्रताप शुक्ला 18 को शपथ लेंगे।