-
Advertisement
CPS Issue : राजेश धर्माणी बोले, सुप्रीम कोर्ट जाना नहीं अच्छी ऑप्शन, यही खत्म करें मामला
Rajesh Dharmani On CPS Issue : शिमला। हिमाचल हाई कोर्ट के फैसले ने छह सीपीएस की कुर्सी छीन ली है। इसके तत्काल बाद एडवोकेट जनरल अनूप रतन ने कहा कि सरकार इस मसले को सुप्रीम कोर्ट ले जाएगी। लेकिन सुक्खू सरकार में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी (Rajesh Dharmani) ने इसे अच्छी ऑप्शन नहीं बताया है, उनका कहना है कि यह उनकी निजी राय है कि इस मामले को यहीं खत्म करना चाहिए।
विधायकी पूरी तरह से सुरक्षित
राजेश धर्माणी ने कहा कि हिमाचल सरकार द्वारा जो सीपीएस (CPS) बनाए गए थे वह विधानसभा द्वारा बनाए गए एक्ट के मुताबिक थे, इसलिए यह ऑफिस और प्रॉफिट के दायरे में नहीं आते हैं ऐसे में उनकी विधायकी पूरी तरह से सुरक्षित है। इसको लेकर जो हाई कोर्ट द्वारा फैसला सुनाया गया है वो स्वीकार्य है। उन्होंने हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने के सवाल पर कहा कि उनकी निजी राय है कि अब इस मामले को यहीं खत्म करना चाहिए । उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट जाना अच्छी ऑप्शन नही होगी।लेकिन इस पर सरकार फैसला लेगी कि सुप्रीम कोर्ट जाना है या नही।
-संजू चौधरी
