-
Advertisement
रजनीकांत की बेटी सौंदर्या ने लॉन्च किया सोशल मीडिया ऐप, जानें इसकी खासियत
नई दिल्ली। सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों चर्चा में हैं। हाल ही में उन्हें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया है। वहीं, उनके हवाले से एक और खबर सामने आई है। सुपरस्टार रजनीकांत ने बेटी सौंदर्या का सोशल मीडिया ऐप Hoote (हूटे) लॉन्च किया है। इस एक वॉइस बेस्ड ऐप है। बता दें कि थलाइवा की बेटी सौंदर्या और अम्टेक्स के सीईओ सनी पोकाला इस ऐप की को-फाउंडर हैं। ऐप लॉन्च करने के बाद रजनीकांत ने इसे अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर भी किया है। बता दें कि सफेद उल्लू के आवाज को हूटे कहा जाता है।
यह भी पढ़ें:कर्मचारियों – पेशनरों को केद्र सरकार का दिवाली गिफ्ट, 3 फीसदी बढ़ाया महंगाई भत्ता
Hoote – Voice based social media platform, from India 🇮🇳 for the world 🌍🙏 https://t.co/Fuout7w2Tr
— Rajinikanth (@rajinikanth) October 25, 2021
क्या काम करता है हूटे ऐप
इस ऐप की मदद से यूजर्स आसानी से वाइस नोट्स के जरिए अपनी बातों को शेयर कर पाएंगे। इसके साथ ही अपनी पोस्ट को बेहतर बनाने के लिए वे बैकग्राउंड म्यूजिक का भी इस्तेमाल कर पाएंगे। खास बात यह है कि यह ऐप हिंदी सहित तमिल, तेलुगु, मराठी, मलयालम, कन्नड़, बंगाली और गुजराती समेत 8 भारतीय भाषाएं और 3 अंतरराष्ट्रीय भाषाएं सपोर्ट करता है।
गूगल प्ले स्टोर पर आसानी से मिल जाएगा यह ऐप
हूटे ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर फ्री इन्स्टॉल किया जा सकेगा। ऐप को जब इन्स्टॉल किया जाता है तब पहली बार इसे ओपन करने पर भारतीय या किसी इंटरनेशनल भाषा में से किसी एक को सिलेक्ट करने के लिए कहता है। बाद में यूजर को अकाउंट बनाने के लिए रजिस्ट्रेशन करना होता है। ये ट्विटर, कू जैसे सोशल प्लेटफॉर्म की तरह है। जहां पर आप अपना अकाउंट बनाकर रजनीकांत, गौतम गंभीर जैसे सेलिब्रिटीज, न्यूज चैनल्स, राजनेताओं और फैन पेज को फॉलो कर पाएंगे। आप जिन्हें फॉलो करेंगे उनकी पोस्ट ऐप पर दिखेगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group