-
Advertisement
RajyaSabha | Elections | Congress Metting
हिमाचल में राज्यसभा चुनाव की हलचल के बीच कांग्रेस विधायक दल की बैठक 5 मार्च को सुबह 11 बजे बुलाई गई है। सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे । हिमाचल विधानसभा परिसर में होने वाली बैठक के लिए संसदीय कार्यमंत्री हर्षवर्धन चौहान ने सभी विधायकों को आने के निर्देश दिए है। पांच मार्च को ही कांग्रेस प्रत्याशी की तरफ से शिमला में नामांकन दाखिल किया जाएगा। राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस उम्मीदवार की ओर से नामांकन दाखिल किए जाने के मद्देनजर यह बैठक तय की गई है। ऐसे में यह बैठक अहम रहेगी। जाहिर है राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस आज शाम तक अपने प्रत्याशी के नाम का एलान कर सकती है। सीएम सुक्खू ने दिल्ली में पार्टी हाईकमान से चर्चा की। उन्होंने प्रत्याशी चयन का अंतिम फैसला केंद्रीय नेतृत्व पर छोड़ दिया है।
