-
Advertisement
राकेश शर्मा हिमाचल कल्याण सभा दिल्ली के बने अध्यक्ष, राणा होंगे सलाहकार
हिमाचल कल्याण सभा (Himachal Kalyan Sabha) दिल्ली के हुए चुनाव में राकेश शर्मा (Rakesh Sharma) को अध्यक्ष चुना गया है। चुनाव हिमाचल किसान सभा दिल्ली में चुनाव अधिकारी वाईएस ठाकुर व प्रदीप अग्निहोत्री की देखरेख में हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में केएम लाल व सुरजीत चंदेल को चुना गया। सभा के कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए एमसी राणा को सभा का सलाहकार और शशि ठाकुर को न्यायिक सलाहकार नियुक्त किया गया।
यह भी पढ़ेंः हिमाचल पूछे कौन है भई नेता प्रतिपक्ष,ये कहकर ऊना क्यों छोड़ गए सीएम जयराम ठाकुर -पढ़े
बख्शी राम, अश्विनी जलेरिया और शांति शर्मा को उपाध्यक्ष, गोपाल दास महासचिव, राधेश्याम चौहान कार्यालय सचिव, शीशराम पाल कोषाध्यक्ष, संजीव कुमार शर्मा सह कोषाध्यक्ष, राजेंद्र ठाकुर को खेल व सांस्कृतिक सचिव, प्रेम चौहान प्रचार सचिव, राज सिंह भारद्वाज को रखरखाव (स्टोर) सचिव दिनेश शर्मा मैट्रिमोनियल सचिव चुना गया। सुरेश शर्मा, सतीश शर्मा, अजय डोगरा, सुरजीत धीमान, संत राम और डॉ पवन कौंडल को सचिव बनाया गया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

