- Advertisement -
आजकल टीवी पर कई सारे बॉलीवुड सितारों के शो आ रहे हैं और लोग इन्हें काफी पसंद भी कर रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के गेम शो द बिग पिक्चर को भी बहुत पसंद किया जाता है। इस शो में अक्सर कई बॉलीवुड सितारे आते रहते हैं। हाल ही में रणवीर सिंह के शो में गोविंदा (Govinda) पहुंचे हैं, जिसे वह भगवान मानते हैं। वहीं, शो का एक प्रोमो वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रणवीर सिंह, गोविंदा से मिलकर बहुत इमोशनल हो जाते हैं।
View this post on Instagram
बता दें कि कलर्स टीवी (ColorsTV) के इंस्टाग्राम अकाउंट पर द बिग पिक्चर का एक प्रोमो शेयर किया गया है। वीडियो में रणवीर सिंह ऑडियंस से गोविंदा को इंट्रोड्यूस कराते हुए उन्हें अपना भगवान बता रहे हैं। इतना ही नहीं रणवीर सिंह गोविंदा को देखकर इमोशनल हो जाते हैं और उनकी आंखों में आंसू आ जाते हैं। वहीं, जैसे ही गोविंदा स्टेज पर पहुंचते हैं तो रणवीर सिंह उनके पैरों पर गिर जाते हैं। रणवीर सिंह का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
वीडियो में रणवीर सिंह गोविंदा के 90 दशक के कई गानों पर उनके साथ नाचते भी नजर आ रहे हैं। इसके अलावा रणवीर सिंह गोविंदा की फिल्मों के कई मशहूर डायलॉग बोलते हुए भी नजर आ रहे हैं, जिसमें गोविंदा भी उनका साथ देते हैं। बता दें कि साल 2014 में रणवीर सिंह फिल्म किल दिल में गोविंदा के साथ काम कर चुके हैं। इस फिल्म में गोविंदा ने निगेटिव किरदार निभाया था।
- Advertisement -