- Advertisement -
शिमला। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उपाध्यक्ष रतन पाल सिंह (Ratan Pal Singh) को हिमाचल प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव डेवलपमेंट फेडरेशन लिमिटेड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। हिमाचल प्रदेश सरकार के रजिस्टार कोऑपरेटिव सोसाइटीज ने अधिसूचना संख्या 7-33/2007 के अंतर्गत रतन पाल सिंह की नियुक्ति की गई है। रतन पाल सिंह बीजेपी के पूर्व सचिव, 2017 में अर्की निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी और वर्तमान में उपाध्यक्ष हैं। रतन पाल सिंह ने वर्ष 2017 में बीजेपी की ओर से पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ा था।
रतन पाल सिंह के साथ विनोद शर्मा जवाली, रामगोपाल शर्मा बद्दी, हरि कौशल नैना देवी बिलासपुर एवं सुरेंद्र सिंह पांटा भराड़ी शिमला से फेडरेशन के सदस्य बनाए गए हैं। रतन पाल सिंह ने इस नियुक्ति के लिए प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur), बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप एवं सभी शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया।
- Advertisement -