-
Advertisement
Big Breaking : हिमाचल के आम आदमी से जुड़ी खबर,होने जा रहा है बड़ा बदलाव-क्या पड़ेगा असर, पढ़े
Himachal News : हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में कुछ ऐसा बदलाव होने जा रहा है जिसका सीधा असर आम आदमी पर पड़ने वाला है। दरअसल सरकारी राशन के डिपो (Ration Depot) में अंगूठे की (Thumb) जगह अब मोबाइल पर ओटीपी (OTP on Mobile) से राशन का वितरण होगा। ऐसा इसलिए होने जा रहा है चूंकि पीडीएस में इस्तेमाल हो रही आधार प्रमाणीकरण डिवाइस की वैधता खत्म हो चुकी है। हालांकि, प्रदेश सरकार ने केंद्र की मोदी सरकार (Modi Govt) को इस बाबत पत्र लिखकर मशीनों की वैधता बढाने की मांग की है।
पुरानी मशीनों में अंगूठे की पहचान करने में आती है दिक्कत
पुरानी मशीनों से अंगूठे की पहचान करने में बार-बार समस्या पेश आती रही है। कई उपभोक्ताओं की अंगुलियों के निशान स्कैन नहीं हो पाते हैं, जिससे राशन लेने में उन्हें परेशानी होती है। इस समस्या को देखते हुए एल वन डिवाइस लगाने का निर्णय लिया गया है। इसी के चलते प्रदेश के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने केंद्र से पुराने डिवाइस उपयोग करने के लिए एक्सटेंशन की मांग करते हुए आवेदन भेजा है। अगर एक्सटेंशन नहीं मिलती है व जब तक नई एल-वन डिवाइस नहीं लगतीं, तब तक सभी उपभोक्ताओं (Consumers) को ओटीपी के माध्यम से ही राशन मिलेगा।
अब एल.वन स्तर की मशीनें ही मान्य होंगी
याद रहे हिमाचल प्रदेश में वर्तमान में उपयोग में लाई जा रही बायोमीट्रिक मशीनें एल-जीरो श्रेणी की हैं, जिन्हें यूआईडीएआई द्वारा बंद कर दिया गया है। नई गाइडलाइन के अनुसार अब एल.वन स्तर की मशीनें ही मान्य होंगी। ऐसे में सभी डिपो में पुरानी को हटाकर नई मशीनें लगानी होंगी। हिमाचल प्रदेश में इस वक्त करीब 19 लाख उपभोक्ता सार्वजनिक वितरण प्रणाली से लाभान्वित हो रहे हैं। पुरानी मशीनों को एक्सटेंशन नहीं मिलने की स्थिति में उपभोक्ताओं को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा, जिसे दिखाकर वे राशन प्राप्त कर सकेंगे। विभाग का कहना है कि वितरण प्रणाली को बाधित नहीं होने देना है। इसलिए अंतरिम व्यवस्था के तौर पर उपभोक्ताओं को अब ओटीपी के जरिए राशन (Ration) उपलब्ध करवाया जाएगा।
-राहुल कुमार

