-
Advertisement
#HPPSC की किसी भी परीक्षा में बैठने की कर रहे हैं तैयारी तो पढ़ें यह खबर
शिमला। हिमाचल लोक सेवा आयोग (#HPPSC) के माध्यम से कोई भी परीक्षा देने की तैयारी कर रहे हैं तो यह खबर जरूर पढ़ें। यह खबर आपके लिए सूचनात्मक हो सकती है। अब परीक्षा में परीक्षार्थी केवल पेन, पेंसिल, एडमिट कार्ड, पहचान प्रमाण व फोटो की प्रतियां ही ले जा सकते हैं। वह भी हाथ में पकड़कर। किसी भी प्रकार का पर्स या थैला परीक्षा हाल में ले जाना प्रतिबंधित होगा। अगर कोई परीक्षार्थी उक्त नियमों की अवहेलना करता है तो इस मामले को गंभीरता से देखा जाएगा।
यह भी पढ़ें: #HPPSC_ Breaking: तहसील वेलफेयर ऑफिसर लिखित परीक्षा की Answer Key जारी
बता दें कि 13 सितंबर 2020 को आयोजित एक संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा-2019 के दौरान परीक्षा हॉल के अंदर एक उम्मीदवार के पास से एक मोबाइल फोन जब्त किया गया था। इसी मामले का आयोग ने कड़ा संज्ञान लिया है। आयोग ने उम्मीदवार को स्थाई रूप से डिबार (Debarred) कर दिया है। इसकी सूचना संघ लोग सेवा आयोग नई दिल्ली को भेजी जा रही है। साथ ही सभी राज्य कमीशन व हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर (HPSSC Hamirpur) को भेजी जा रही है। इसी के चलते आयोग ने निर्णय लिया है कि परीक्षा हॉल में परीक्षार्थी किसी प्रकार का थैला व पर्स नहीं ले जा सकेंगे। मात्र उक्त बताई चीजें ही होंगी। यह जानकारी आयोग के सचिव आशुतोष गर्ग ने दी है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

