-
Advertisement
हिमाचल में कम हुआ #Corona रिकवरी रेट, बढ़ रहे #Active Case
शिमला। हिमाचल में कोरोना (#Corona) का रिकवरी रेट 77.36 फीसदी रह गया है। कोविड-19 (Covid-19) डेथ रेट 1.48 फीसदी के आसपास है। हिमाचल में कोरोना का कुल आंकड़ा 30 हजार पार हो गया है। अभी 30786 कुल मामले हैं। इनमें 6480 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 23819 कोरोना पॉजिटिव ठीक हो चुके हैं। कोरोना मृत्यु का आंकड़ा 457 पहुंच गया है। आज अब तक 46 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही 335 ठीक हुए हैं। दो की जान गई है। कांगड़ा और कुल्लू में एक-एक की मृत्यु हुई है। आज अब तक शिमला में 41 व कुल्लू में 5 मामले आए हैं। मंडी के 153, शिमला के 135, चंबा के 27, बिलासपुर व ऊना के 9-9 व सिरमौर के दो ठीक हुए हैं।
यह भी पढ़ें: #Delhi से Noida आने-जाने वालों का होगा #Corona_Test, बॉर्डर पर रैंडम जांच शुरू
किस जिले में अब तक कितनों की गई जान और कितने हुए ठीक
शिमला (Shimla) जिला में सबसे अधिक 111 की मृत्यु अब तक हुई है। कांगड़ा में 89, मंडी में 58, कुल्लू में 49, सोलन में 44, चंबा में 24, सिरमौर में 20, हमीरपुर व ऊना (Una) में 18-18, बिलासपुर में 12, किन्नौर (Kinnaur) में 9 और लाहुल स्पीति में पांच की जान गई है। सोलन के 3572, मंडी के 3301, कांगड़ा के 3242, शिमला के 3076, सिरमौर के 2330, कुल्लू के 1715, ऊना के 1617, बिलासपुर के 1453, चंबा के 1379, हमीरपुर के 1248, किन्नौर के 472 और लाहुल स्पीति के 414 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं।
यह भी पढ़ें: #Corona Update, हिमाचल में पूर्व MLA सहित 12 की कोरोना से मौत, आज 584 नए मामले
कुल मामले और एक्टिव केस
मंडी जिला में सबसे अधिक 1512 एक्टिव केस हैं। शिमला में 1420 एक्टिव मामले हैं। कुल्लू में 813 और कांगड़ा में 664 एक्टिव केस हैं। सोलन (Solan) में 498, लाहुल स्पीति में 400, हमीरपुर में 303, चंबा में 202, ऊना में 200, बिलासपुर (Bilaspur) में 195, किन्नौर में 181 व सिरमौर में 92 एक्टिव केस हैं। मंडी (Mandi) में 4871, शिमला में 4632, कांगड़ा में 3995 व सोलन में 4114 कुल मामले हैं। बिलासपुर में 1660, चंबा में 1608, कुल्लू में 2579, सिरमौर में 2442, ऊना में 1835, हमीरपुर में 1569, लाहुल स्पीति में 819 व किन्नौर में 662 कुल मामले हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


