-
Advertisement
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में निकली 110 पदों पर भर्ती, यहां पढ़े पूरी जानकारी
युवाओं में बैंक की नौकरी का क्रेज होता है। इसके लिए वो जमकर तैयारी भी करते हैं। एसबीआई के बाद अब सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया विभिन्न पदों पर भर्तियां करने जा रहा है। बैंक की ओर से स्पेशलिस्ट कैटेगरी के विभिन्न पदों के लिए एक्सीपीरियंस प्रोफेशनल से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन में आईटी, अर्थशास्त्री, डेटा वैज्ञानिक, जोखिम प्रबंधक, आईटी एसओसी विश्लेषक, आईटी सुरक्षा विश्लेषक, तकनीकी अधिकारी (क्रेडिट), क्रेडिट अधिकारी, डेटा इंजीनियर, कानून अधिकारी, सुरक्षा और वित्तीय विश्लेषक के लगभग 110 पदों पर भर्ती होगी। अगर आप के पास योग्यता हो तो आप बैंक की आधिकारिक वेबसाइट Centralbankofindia.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को इंटरव्यू राउंड के लिए बुलाया जाएगा जो दिसंबर 2022 के महीने में आयोजित किया जाएगा। जिसके माध्यम से उम्मीदवारों का सिलेक्शन होगा। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 28 सितंबर से शुरू हो गए हैं और 17 अक्टूबर 2022 अंतिम तारीख है।
यह भी पढ़ें- ED में बनना चाहते हैं ऑफिसर, इतनी मिलती है सैलरी, जानें पूरा प्रोसेस
शैक्षणिक योग्यताः सभी पदों पर योग्यता अलग-अलग है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।
आवेदन शुल्कः एससी / एसटी / पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवार के लिए आवेदन फीस 175 रुपये और अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 850 रुपये है।
हम आप को बता देंते हैं कि आप को आवेदन कैसे करना है।
– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ibpsonline.ibps.in पर जाएं।
–वहां “CLICK HERE TO APPLY ONLINE” लिंक पर क्लिक करें।
– खुद को रजिस्टर कर लें।
– फोटोग्राफ और सिग्नेचर अपलोड करें।
– ऑनलाइन आवेदन जमा करने से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में डिटेल्स को वेरिफाई करने के लिए “सेव एंड नेक्स्ट” सुविधा का उपयोग करें और यदि आवश्यक हो तो इसे संशोधित करें।
