-
Advertisement
बड़ी खबरः Technical University हमीरपुर के रजिस्ट्रार बदले, अब कौन होंगे-जानिए
शिमला। जयराम सरकार ने एक आईएएस (IAS) और दो एचएएस (HAS) के पहले के तबादला आदेशों में परिवर्तन करते हुए नई जगह तैनाती दी है। तीन एचएएस का तबादला किया है। एक एचएएस के पुराने आदेश रद्द कर दिए हैं। सहायक नियंत्रक स्टोर इंडस्ट्री विभाग के पद पर अंडर ट्रांसफर चल रही तोरुल एस रिवेश को एडीसी कम प्रोजेक्ट डायरेक्टर बिलासपुर लगाया गया है। एचपी रेवेन्यू ट्रेनिंग इंस्टीच्यूट जोगिंद्रनगर मंडी के निदेशक पद पर अंडर ट्रांसफर चल रहे मस्त राम अब एडिशनल एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर (साउथ जोन) होंगे। वह हरबंस सिंह ब्रेस्कॉन को अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त करेंगे। एडीएम कम प्रोजेक्ट डायरेक्टर बिलासपुर विनय धीमान को सचिव फूड कमीशन लगाया है। उनके पास सचिव एचपी स्टेट सोशल वेलफेयर बोर्ड का भी अतिरिक्त कार्यभार रहेगा।
यह भी पढ़ें: HPSSC ने छंटनी परीक्षाओं का शेड्यूल किया जारी, स्टाफ नर्स की परीक्षा कब होगी- जानिए
हिमाचल तकनीकी यूनिवर्सिटी (Technical University) हमीरपुर के रजिस्ट्रार राकेश कुमार शर्मा को एसडीएम भोरंज हमीरपुर लगाया गया है। एसडीएम संगड़ाह सिरमौर के पद पर अंडर ट्रांसफर चल रहे अनुपम कुमार को तकनीकी यूनिवर्सिटी हमीरपुर का रजिस्ट्रार लगाया गया है। सहायक बंदोबस्त अधिकारी अर्की सोलन रजनेश कुमार अब एसडीएम संगड़ाह सिरमौर होंगे। सहायक बंदोबस्त अधिकारी सोलन कविता ठाकुर अब सहायक बंदोबस्त अधिकारी अर्की का भी अतिरिक्त कार्यभार देखेंगी। वहीं एचएएस सुनीता कप्टा का तबादला आदेश रद्द कर दिए गए हैं। वह सहायक नियंत्रक स्टोर इंडस्ट्री के पद पर बनी रहेंगी। जो उनके पास अतिरिक्त कार्यभार था वह वैसे ही रहेगा।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

