-
Advertisement
जमानाबाद Corona पॉजिटिव के साथ दिल्ली से आए युवकों की आई रिपोर्ट-जानने को पढ़ें खबर
धर्मशाला। कांगड़ा जिला में कोरोना को लेकर आज एक राहत भरी खबर है। कांगड़ा के नजदीकी क्षेत्र जमानाबाद के कोरोना (Corona) पॉजिटिव युवक के साथ दिल्ली से आए तीन युवकों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जिला कांगड़ा (Kangra) में दूसरे चरण में 14 सैंपल की जांच की गई। यह सभी नेगेटिव पाए गए हैं। इन सैंपल में कोरोना पॉजिटिव के साथ गाड़ी में कांगड़ा लौटे तीन युवकों के सैंपल भी शामिल थे।
यह भी पढ़ें: Breaking: हिमाचल में Home Quarantine महिला ने तोड़ा दम, सांस लेने में आ रही थी दिक्कत
बता दें कि पिछले कल जमानाबाद का एक 38 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। यह युवक 21 मार्च को दुबई से दिल्ली पहुंचा था। फिर दिल्ली में अपने दोस्त के घर रह रहा था। इसके बाद 27 अप्रैल को यह गाड़ी में कांगड़ा पहुंचा। इसके साथ तीन अन्य युवक भी आए थे। इसमें एक देहरा उपमंडल की कल्लर पंचायत, एक कांगड़ा की बीरता पंचायत और एक धर्मशाला ब्लॉक की बरवाला पंचायत से संबंधित हैं। युवक के पॉजिटिव आने के बाद तीनों को आइसोलेशन में रखा गया था और इनके सैंपल लिए गए थे। आज इनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। कोरोना पॉजिटिव युवक के प्राइमरी संपर्क के 24 लोगों को ट्रेस किया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


