-
Advertisement
किन्नौर लैंडस्लाइड: 25 पहुंची मृतकों की संख्या, आज दो शव बरामद; नहीं हुई पहचान
Last Updated on August 16, 2021 by Vishal Rana
रिकांगपिओ। हिमाचल के किन्नौर जिला के निगुलसरी में हुए लैंडस्लाइड (Landslide) के बाद आज छठे दिन सोमवार को बचाव दलों ने दो और शवों (Dead bodies) को मलबे से निकाल लिया है। इस हादसे के मृतकों की संख्या अब 25 पहुंच गई है। अब सिर्फ तीन लोग ही लापता बताए जा रहे हैं। सोमवार सुबह लापता लोगों की तलाश कर रहे जवानों को मलबे के बीच दो और शव दिखे, जिन्हें निकाल लिया गया है। अभी मृतकों की शिनाख्त (Identification) नहीं हो पाई है। डीसी किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि निगुलसरी के समीप भूस्खलन स्थल पर रेस्क्यू आपरेशन जारी है।
यह भी पढ़ें: किन्नौर लैंडस्लाइड: आज छह शव मिले, 23 पहुंची मृतकों की संख्या, लापता की सूची जारी
बता दें कि किन्नौर (Kinnaur) जिले में निगुलसरी के पास भूस्खलन की घटना के चौथे दिन शनिवार को बचाव दलों ने छह शव निकाले थे। शनिवार को घटनास्थल पर पत्थर गिरने की वजह से सर्च ऑपरेशन (Search Operation) बार-बार बाधित होता रहा। हालांकि, शाम पांच बजे तक छह शवों को निकाल लिया गया था। सभी शवों की पहचान कर उनके परिजनों को सौंप दिए गए। जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को फौरी राहत के रूप में 20-20 हजार रुपये की राशि दी है। जिसके बाद कल रविवार को सर्च अभियान में जुटी टीमों को कोई सफलता हाथ नहीं लगी। लेकिन आज सोमवार को दोपहर तक दो शव (Two Dead bodies) निकाले जा चुके हैं। डीसी आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि जब तक लापता व्यक्तियों की तलाश पूरी नहीं हो जातीए सर्च अभियान जारी रहेगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group