-
Advertisement
RIL AGM LIVE: भारत को 2G मुक्त बनाने के लिए Jio-Google ने मिलाया हाथ; हुए ये बड़े ऐलान
Last Updated on July 15, 2020 by Deepak
नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज की 43वीं एनुअल मीटिंग (AGM) बुधवार दोपहर शुरू हुई। कंपनी के मुखिया मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि गूगल (Google) 33 हजार 737 करोड़ रुपए का निवेश करेगा। इस निवेश के जरिए जियो में गूगल की 7.7 फीसदी हिस्सेदारी होगी। यही नहीं, गूगल के साथ स्ट्रेटजिक पार्टनरशिप की घोषणा भी की गई। अंबानी ने बताया कि हम स्वदेशी स्तर पर विकसित 5जी सॉल्युशन ट्रायल के लिए तैयार हैं। यह पीएम नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान को समर्पित होगा। उन्होंने बताया कि अगले साल तक 5जी तकनीक लॉन्च की जा सकती है। मुकेश अंबानी ने बताया कि Google और Jio साथ मिलकर एक ऑपरेटिंग सिस्टम बनाएंगे, जो एंट्री लेवल के 4G/5G स्मार्टफोन के लिए होगा। जियो और गूगल मिलकर भारत को 2G-मुक्त बनाएंगे।
यह भी पढ़ें: चीन के पीछे पड़ा ब्रिटेन: Asia में भेज रहा एयरक्राफ्ट कैरियर; Huawei को किया बैन
RIL के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ, जब लोग इस इवेंट में ऑनलाइन शामिल हुए। शेयरहोल्डर्स JioMeet वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप के जरिए इसका हिस्सा बने। कोरोना महामारी की वजह से मिनिस्ट्री ऑफ कॉर्पोरेट अफेयर्स ने वीडियो कॉन्फ्रेंस या दूसरे ऑडियो विजुअल माध्यम से एजीएम की इजाजत दी है। इससे पहले, रिलायंस की सालाना एजीएम काफी धूमधाम से आयोजित होती थी और इसमें बड़ी तादाद में लोग शामिल होते थे। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस 150 बिलियन डॉलर मार्केट कैप वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई। अंबानी ने विश्वास जताया कि कोरोना संकट के बीच भारत और दुनिया तेजी से तरक्की करेंगगे। उन्होंने कहा कि हर मुश्किल अपने साथ कई संभावनाएं भी लाता है।
यहां पढ़ें: RIL AGM में हुए सभी प्रमुख ऐलान
- रिलायंस का नया इनोवेशन जियो ग्लास है। इसे किसी फोन से जोड़कर इंटरनेट चलाया जा सकता है। यह एक चश्मा है। इस ग्लास का वजन सिर्फ 75 ग्राम है। यह एक केबल से जुड़ा होगा। इसमें ऑडियो यानी गीत संगीत भी चलेगा और 25 ऐप्लीकेशन चलेगा। इसमें 2डी और 3डी वीडियो चैटिंग होगी।
- रिलायंस ने ये भी दावा किया है कि जियो मीट भारत का सबसे सुरक्षित वर्चुअल मीटिंग ऐप है। वहीं, जियो मार्ट किराना डिलाइट शुरू करेगा। इस प्लेटफॉर्म से किराना दुकानदारों को जोड़ा जाएगा। इसके जरिए कस्टमर्स आपका सपोर्ट हमारा थीम पर काम होगा।
- रिलायंस जियो एंट्री लेवल 5जी स्मार्टफोन लेकर आएगी। इसके अलावा गूगल के साथ मिलकर रिलायंस एक एंड्रॉयड बेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम तैयार करेगी। इसका मकसद हर भारतीय के हाथ में सस्ता स्मार्टफोन देना है।