-
Advertisement
Corona संकट के बीच तीन राज्यों में हुए सड़क हादसे, 16 की गई जान, कई घायल
नई दिल्ली। कोरोना संकट (Corona Crisis) के बीच मंगलवार सुबह तीन अलग-अलग राज्यों में हुए हादसों (Accident) में 16 प्रवासी मजदूरों की मौत (Death) हो गई है। इनमें पहला हादसा उत्तर प्रदेश (UP) के महोबा में प्रवासी मजदूरों का ट्रक पलटने से हुआ, जिसमें तीन महिलाओं की मौत हो गई। इसके बाद महाराष्ट्र (Maharashtra) के यवतमाल में बस के ट्रक से टकराने पर तीन प्रवासी मजदूरों सहित चालक की भी मौत हो गई।
इसके बाद बिहार (Bihar) के भागलपुर में प्रवासी मजदूरों को लेकर जा रही एक बस पाइप से लदे हुए ट्रक से जा टकराई,जिससे नौ प्रवासियों की मौत हो गई है। हादसा उस वक्त हुआ जब प्रवासी मजदूरों को दरभंगा से बांका ले जा रही एक बस पाइप लदे हुए ट्रक से टकरा गई। आमने। सामने हुई इस टक्कर में ट्रक (Truck) सड़क किनारे खाई में गिर गया। मलबे से नौ श्रमिकों के शव निकाले गए हैं जबकि चार घायल हैं।
घर की ओर निकल पड़ा है प्रवासी मजदूरों का हुजूम, हादसों में निकल रही जान
महाराष्ट्र में हुए हादसे में तीन प्रवासी मजूदरों व बस चालक की भी मौत हो गई और 22 अन्य घायल हुए हैं। घटना कोलवन गांव में तड़के साढ़े तीन बजे हुई, जब बस सोलापुर से नागुपर रेलवे स्टेशन जा रही थी। प्रवासी मजदूरों को स्टेशन से झारखंड जाने वाली श्रमिक विशेष ट्रेन पकड़नी थी। उधर, यूपी में हुए हादसे के दौरान प्रवासी मजदूरों का ट्रक पलटने से तीन महिलाओं की मौत हुई है।
यह भी पढ़ें: Corona Update: हिमाचल में ठीक हुए तीन और कोरोना मरीज
दिल्ली से प्रवासी मजदूरों को लेकर लौट रहा ट्रक सोमवार देर रात झांसी-मिर्जापुर हाइवे पर महोबा जिले के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रक में सवार तीन मजदूरों की मौत हो गईए जबकि 12 लोग घायल हुए हैं। ट्रक में 25 प्रवासी मजदूर सवार थे। पुलिस ने घायलों को पीएचसी पनवाड़ी में भर्ती कराया है। गौरतलब है कि देश में जारी लॉकडाउन के बीच अपने घर से दूर अलग-अलग राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूर अपने गांव लौटने के लिए पैदल और अन्य कई साधनों से निकल पड़े हैं। वहीं इस दौरान हो रहे अधिकतर सड़क हादसों में प्रवासी मजदूरों को अपनी जान गंवानी पड़ जा रही है।

