-
Advertisement
हिमाचल में एनएच-5 पर मलिंग नाला समीप गिरी चट्टानें, मार्ग अवरुद्ध, वाहन भी फंसे
काजा। हिमाचल की प्राकृतिक सुंदरता को निहारने के लिए बाहरी राज्यों से जो लोग यहां आना चाहते हैं। वो पहाड़ और यहां की सड़कों से वाकिफ नहीं है। बारिश के इस मौसम में दरकते पहाड़ लोगों की जान ले रहे हैं। किन्नौर आने से पहले जरा एक नजर इस वीडियो पर डालें। राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 पर मलिंग नाला समीप चट्टान गिरने से रास्ता बंद हो गया है। ये मार्ग काजा की ओर जाता है। पहाड़ी से गिरकर सारी चट्टानें सड़क पर आ गई और रास्ता अवरुद्ध हो गया।
यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ की जियोलाजिकल टीम करेगी किन्नौर में पहाड़ी का सर्वे, अभी भी फंसे हैं 150 सैलानी…

यहां पर दोनों तरफ वाहनों के पहिए थम गए हैं। जहां पर चट्टाने गिरी हैं ,वह जगह नाको झील से 500 मीटर आगे है। पहाड़ से लगातार चट्टानें गिर रही है। हालांकि प्रशासन इस मार्ग को बहाल करने का प्रयास कर रहा है, लेकिन ऐसी स्थिति में यहां मार्ग बहाल करने में बाधा आ रही है। आज पूरा दिन मार्ग बहाल करने के प्रयास होते रहे। डीसी किन्नौर आबिद हुसैन का कहना है कि इस मार्ग को जल्द खोल दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है इस मार्ग पर जान जोखिम में डालकर यात्रा ना करें।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


