-
Advertisement
नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में रोहित ठाकुर ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, लम्मानाल अखाड़े का बढ़ाया मान
Rohit Thakur wins Bronze Medal: नूरपुर की पंचायत बरूही स्थित ऐतिहासिक अखाड़ा लम्मानाल के 15 वर्षीय पहलवान रोहित ठाकुर ने अंडर-15 नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। अखाड़ा लम्मानाल के इतिहास में यह एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पदक है, जिससे पूरे इलाके में खुशी है।प्रतियोगिता से लौटने के बाद रोहित ने गांव पहुंचकर सबसे पहले नागनी माता मंदिर में माथा टेका। इसके बाद ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और फूलमालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया। लोगों ने मिठाइयां बांटीं और युवा पहलवान को कंधों पर उठाकर सम्मानित किया।
पहलवानों ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है
लम्मानाल को पूर्वजों के समय से ही “पहलवानों की धरती” के रूप में जाना जाता है। यहां से कई नामी पहलवान प्रदेश और देशभर में पहचान बना चुके हैं। सोनू पहलवान हिमाचल केसरी और भारत केसरी का खिताब जीत चुके हैं, जबकि अरुण पहलवान आज एक सफल कोच, पहलवान और रेफरी के रूप में विख्यात हैं। अजय, पप्पी, केवल, जतो और पवन जैसे पहलवानों ने भी वर्षों तक क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
भविष्य में और बड़े स्तर पर पदक जीतना लक्ष्य
रोहित ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, अखाड़ा लम्मानाल और अपने कोच को दिया। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य भविष्य में और बड़े स्तर पर पदक जीतना है। रोहित के पिता राज सिंह, जो एचआरटीसी चालक हैं, ने इसे परिवार के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया।अखाड़े के कोच अरुण पहलवान ने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेलों की ओर अग्रसर होने की अपील की और बताया कि अखाड़े में निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है।
ऋषि महाजन
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
