-
Advertisement
पंचायतों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए उठाए जा रहे कारगर कदम
RS Bali : नगरोटा बगवां। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली (RS Bali) ने कहा कि नगरोटा विस क्षेत्र की पंचायतों के समग्र विकास करना हमारी प्राथमिकता है। गुरुवार को बाली ने रमेड में कथुल तथा ठारू में धनुल कायस्थबारी कूहल और पठियार में नाबार्ड के अंतर्गत दो कूहलों का शिलान्यास किया जिसके ऊपर 6 करोड़ 35 लाख रुपए की राशि व्यय की जाएगी। इसके उपरांत पठियार में एक करोड़ 41 लाख की लागत से निर्मित होने वाले प्राइमरी स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किया। इसके उपरांत लोगो को संबोधित करते हुए बाली ने कहा कि सदरपुर (Sadrpur) तथा कलेड़ पंचायत में गत दो वर्षों में तीन करोड़ की राशि विभिन्न विकास कार्यों पर व्यय की गई है। उन्होंने कहा कि पंचायतों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं।
ग्रामीण अर्थ व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कृत संकल्प
बाली ने कहा कि राज्य सरकार CM सुखविंद्र सिंह Sukhu के नेतृत्व में ग्रामीण अर्थ व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कृत संकल्प है। इसके चलते ही दूध का न्यूनतम मूल्य निर्धारित किया गया तथा गेहूं तथा मक्की की फसल के लिए एमएसपी दिया गया है ताकि ग्रामीणों की आमदनी में बढ़ोतरी हो सके। उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला के ढगवार में 1 लाख 50 हजार लीटर की क्षमता से मिल्क प्लांट का निर्माण किया जा रहा है जो कि हमीरपुर, कांगड़ा, उना तथा चंबा के हजारों पशु पालकों के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। बाली ने विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सदरपुर और कलेड पंचायत में लोगों की समस्याओं को सुना और उनका निवारण किया।
–राहुल कुमार
