-
Advertisement
Champions Trophy: पाकिस्तान के स्टेडियम में भारत का झंडा नहीं लगाने पर उठा बवाल
Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) की शुरुआत से पहले ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के अनुसार, कराची के नेशनल स्टेडियम (National Stadium in Karachi)में टूर्नामेंट में भाग लेने वाले सभी देशों के झंडे लगाए गए हैं, लेकिन भारतीय ध्वज वहां नहीं दिख रहा है। इस मामले ने क्रिकेट प्रशंसकों के बीच बहस छेड़ दी है और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की मंशा पर सवाल उठने लगे है। हालांकि भारतीय ध्वज की अनुपस्थिति के पीछे का सटीक कारण पता नहीं चल सका है, लेकिन इसका कुछ संबंध इससे हो सकता है कि भारतीय टीम (Indian Team)अपने सभी चैंपियंस ट्रॉफी मैच दुबई में खेल रही है।
https://twitter.com/i/status/1891231413292151288
इस बार चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy)की मेजबानी पाकिस्तान कर रहा है और कराची स्टेडियम में न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान, पाकिस्तान और इंग्लैंड के मैच खेले जाने हैं। स्टेडियम में इन देशों के झंडे तो नजर आ रहे हैं, साथ ही ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के झंडे भी लगाए गए हैं, जबकि इन दोनों टीमों के मैच कराची में नहीं हैं। लेकिन हैरानी की बात यह है कि भारत का झंडा गायब है। हालांकि आईसीसी के नियमों के अनुसार, किसी भी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट (International tournaments)की मेजबानी करने वाले देश को सभी भाग लेने वाली टीमों के झंडे स्टेडियम में लगाने होते हैं। भारतीय क्रिकेट टीम ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए पाकिस्तान में खेलने से इनकार कर दिया था। इसके चलते टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल में आयोजित करना पड़ा। इस समझौते के तहत, भारत अपने सभी मुकाबले दुबई में खेलेगा।
पंकज शर्मा
