-
Advertisement

नहीं चला रूस का शॉर्टकट, चांद की सतह से टकराकर क्रैश हुआ लूना-25
मास्को। रूस का मिशन मून (Russian Lunar Mission) रविवार को ध्वस्त हो गया। शनिवार को चंद्रमा पर उतरने से पहले ही लूना-25 में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी। रविवार को यान चंद्रमा की सतह से टकराकर नष्ट हो गया। रूस ने अपने लूना-25 (Luna 25) को 10 अगस्त को सीधे चांद के लिए रवाना किया था। लेकिन रूस का यह शॉर्टकट नहीं चल पाया। इसे सोमवार को चंद्रमा की सतह पर उतरना था।
अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस ने बताया कि लूना-25 अंतरिक्ष यान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। लूना-25 का क्रैश होना रूस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। दरअसल, सन 1976 के बाद से यह पहला मिशन था, जो रूस के लिए काफी महत्वपूर्ण था, लेकिन ये सफल नहीं हो पाया है। सोवियत संघ के पतन के बाद रूस ने कोई भी लूनर मिशन लॉन्च नहीं किया था। एजेंसी ने बताया कि लूना-25 प्रोपल्शन मैनूवर के समय चंद्रमा की सतह से टकरा (Crashed On Moon Surface) गया।
यह भी पढ़े:गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा: खाई में गिरी बस, कई लोगों की मौत की आशंका
धरती से मिले निर्देश फेल हो गए
19 अगस्त को लूना-25 की प्री-लैंडिंग अण्डाकार कक्षा बनाने के लिए इसे गति प्रदान की गई थी। स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब दो बजकर 57 मिनट पर लूना-25 का कम्युनिकेशन सिस्टम ब्लॉक (Communication System Blocked) हो गया था। इस वजह से कोई भी संपर्क कायम नहीं हो पाया।” शनिवार को ही रोस्कोस्मोस ने बताया गया था कि लैंडिंग से पहले लूना-25 में कुछ तकनीकी समस्याएं आने लगी थीं। एक बयान में रोस्कोस्मोस ने कहा कि उपकरण एक अप्रत्याशित कक्षा में चला गया और चंद्रमा की सतह से टकराने के बाद उसका अस्तित्व खत्म हो गया।