-
Advertisement
जेनेलिया डिसूजा ने ऐसे किया सलमान खान को बर्थडे विश, वीडियो वायरल
Last Updated on December 28, 2021 by saroj patrwal
27 दिसंबर को बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Bollywood Superstar Salman Khan) के जन्मदिन पर हर किसी ने अपने-अपने तरीकों से उनको बधाई दी। वहीं, अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा (Genelia D’Souza) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक अलग अंदाज में सलमान खान बधाई दी है। दरअसल, जेनेलिया ने सलमान के साथ अपने डांस का एक वीडियो शेयर की है। ये वीडियो तेजी से वायरल (Viral) होने लगा है। वीडियो ने फैंस को दीवाना बना दिया है।
यह भी पढ़ें-पार्टी में जाते मलाइका अरोड़ा के साथ हुआ कुछ ऐसा, वीडियो देख यूजर्स ने किया ट्रोल
वीडियो में जेनेलिया डिसूजा और सलमान खान लगभग एक ही कलर की ड्रेस पहने हुए हैं और दोनों एकदम मतवालों की तरह डांस कर रहे हैं। जेनेलिया डांस करते हुए खूब चिल्लाती नजर आ रही हैं। ये वीडियो सलमान खान के पनवेल के फॉर्म हाउस की लग रही है। वीडियो में सलमान का फॉर्म हाउस पूरी तरह से सजा हुआ और खूबसूरत नजर आ रहा है।
https://www.instagram.com/p/CX_NuZBJRVg/?utm_source=ig_web_copy_link
वीडियो के साथ जेनेलिया ने लिखा ये कैप्शन
जेनेलिया डिसूजा ने डांस वीडियो शेयर करते हुए एक प्यार भरा बधाई संदेश लिखा है। उन्होंने लिखा है कि सबसे बड़े दिल वाले व्यक्ति को जन्मदिन की बधाई। ईश्वर आपको ढेर सारी खुशियां, प्यार और अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करें। वी लव यू -आज भाई का बर्थडे है। जेनेलिया का ये मैसेज और वीडियो सलमान खान के फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।
बता दें कि सलमान खान को उनके पनवेल वाले फॉर्म हाउस पर जन्मदिन से एक दिन पहले सांप ने काट लिया था, जिसके बाद सलमान खान को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। शाम कर सलमान इलाज के बाद वापस अपने घर आ गए थे। वहीं, उनके घर पर सलमान को बर्थडे पार्टी में कई लोग शामिल हुए, जिनमें साजिद नाडियाडवाला, बॉबी देओल, सैफ के बेटे इब्राहिम अली खान, टीवी एंकर रजत शर्मा, मनीष पॉल और निखिल द्विवेदी शामिल थे।