-
Advertisement
अनुमति के बाद गुपचुप आयुष संग Mandi पहुंची सलमान की बहन, Home quarantine
Last Updated on June 22, 2020 by Deepak
मंडी। मायानगरी मुंबई में कोरोना ( Corona)का खतरा बढ़ता जा रहा है। इसी बीच सलमान खान (Salman Khan) की बहन अर्पिता पति अभिनेता आयुष शर्मा और दो बच्चों के साथ हिमाचल के मंडी स्थित ससुराल आ गई हैं। कुछ दिन पहले प्रशासन की मंजूरी से गुपचुप तरीके से इस परिवार को हेलिकॉप्टर से मंडी लाया गया था। यहां पहुंचकर ये सभी होम क्वारंटाइन( Home quarantine) हो गए हैं। बताया जा रहा है कि इन सभी के कोविड-19 के सैंपल (Covid-19 samples) भी स्वास्थ्य विभाग ने ले लिए हैं, अभी इनकी रिपोर्ट का इंतजार है।
गौर हो कि सलमान की बहन अर्पिता की शादी पूर्व केंद्रीय संचार मंत्री सुखराम के पोते और पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल शर्मा के बेटे आयुष के साथ हुई है। आयुष ने सलमान खान के प्रोडेक्शन में बनी फिल्म लवयात्री में नजर आए थे। ये दूसरी बार है जब शादी के बाद अर्पिता (Arpit) अपने ससुराल मंडी (Mandi) आई हैं। अर्पिता परिवार के साथ अनिल शर्मा के नए मकान में रह रही हैं। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने इस बारे में बताया कि प्रशासन की मंजूरी के बाद आयुष अपनी पत्नी अर्पिता खान और दो बच्चों के साथ मंडी पहुंचे हैं। उन्हें होम क्वारंटाइन किया गया है। परिवार 14 जून को हेलीकॉप्टर से पहुंचा है। परिवार में 10 साल से कम उम्र के दो बच्चे हैं, इसलिए इन्हें होम क्वारंटाइन रखा गया है।