-
Advertisement
सुंदरनगर में 47 कोरोना योद्धाओं के लिए Sample, आज शाम आएगी Report
सुंदरनगर। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित की संख्या बढ़ती जा रही है। हिमाचल प्रदेश में भी कोरोना में मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, संक्रमितों के उपचार में सरकार और प्रशासनिक अधिकारी दिन-रात ड्यूटी पर तैनात हैं। विभिन्न जगहों पर अपनी ड्यूटी निभा रहे कोरोना वारियर्स (Corona warriors) के स्वास्थ्य जांच के लिए प्रशासन की ओर से सुंदरनगर में सलापड़ स्थित जिला के एंट्री प्वाइंट पर राजस्व विभाग के कर्मचारियों, शिक्षकों और पुलिसकर्मियों के एहतियात के तौर पर 47 सैंपल लिए गए। सलापड़ में सैंपलिंग (Sampling) के लिए डाक्टरों की टीम सैंपलिंग वैन सहित मौजूद रही।
यह भी पढ़ें: Big Breaking – दिल्ली से पांवटा लौटी मां-बेटी निकली Corona Positive, बाप-बेटे के सैंपल भी लिए जाएंगे

छुट्टी पर चल रहे अधिकारियों-कर्मचारियों को सैंपलिंग के लिए बुलाया
सबसे पहले कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों का डाटा टीम द्वारा एकत्र किया गया और ड्यूटी (Duty) पर से छुट्टी चल रहे अधिकारियों व कर्मचारियों को सैंपलिंग के लिए बुलाया गया। सैंपलिंग के दौरान मौके पर एसडीएम सुंदरनगर राहुल चौहान और डीएसपी गुरबचन सिंह ने मोर्चा संभालते हुए उनकी देखरेख में सैंपलिंग करवाई गई। एकत्र किए गए सैंपलों की रिपोर्ट आज आने की उम्मीद है। एसडीएम सुंदरनगर राहुल चौहान ने कहा कि जिला मंडी प्रशासन के दिशा-निर्देशानुसार सलापड़ से 47 कोविड-19 सेंपल स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिए गए हैं। इनके सैंपल एहतियात के तौर पर लिए गए हैं।

