-
Advertisement
बिना टीचर, चपरासी के भरोसे चल रहा है सिरमौर का यह स्कूल
नाहन। यूं तो हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की गिनती शिक्षा के क्षेत्र में देश के सर्वश्रेष्ठ राज्यो में की जाती है। साक्षरता (Literacy) में हिमाचल देशभर के अव्वल राज्यों में गिना जाता है। लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट है। जिला सिरमौर (Sirmour) के शिक्षाखण्ड दहाहु के अंतर्गत आने वाला प्राइमरी स्कूल में फिलहाल बिना टीचर के केवल एक चपरासी के भरोसे चल रहा है।
पिछले एक साल से यही स्थिति है। ग्रामीणों ने बताया कि पहले स्कूल में एक शिक्षक था। प्रमोशन होने के बाद वह भी चला गया। उसके बाद से स्कूल बिना शिक्षक के ही चल रहा है। स्कूल में करीब 66 बच्चे पढ़ते हैं, जिनका भविष्य अंधकार में जा रहा है। ग्रामीणों ने यह मामला कई बार शिक्षा विभाग के समक्ष भी उठाया, लेकिन विभाग के सिर पर जूं तक नही रेंगी। अब ग्रामीणों ने शिक्षा मंत्री (Himachal Education Minister) से टीचरों की भर्ती की गुहार लगाई है।
यह भी पढ़े:मंडी शहर के स्कूल बाजार में डंगा ढहने से धंसा सड़क का एक बड़ा हिस्सा

