-
Advertisement
कैबिनेट ब्रेकिंगः हिमाचल में अभी बंद रहेंगे स्कूल, ऑनलाइन होंगी परीक्षाएं, बनेगी नई सांस्कृतिक नीति
शिमला। हिमाचल प्रदेश में स्कूल ( School) फिलहाल बंद रहेंगे। सीएम जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur) की अध्यक्षता में शनिवार को हुई हिमाचल कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया। नौवीं से 12वीं कक्षा की फर्स्ट टर्म परीक्षाएं ऑनलाइन ही होंगी। आज स्कूल खुलने को लेकर कैबिनेट की बैठक में चर्चा होने की उम्मीद थी लेकिन इस बाबत कोई चर्चा नहीं हुई है। इसी के चलते 14 सितंबर तक पुरानी व्यवस्था कायम रखी जाएगी। आज से बच्चों का परीक्षाएं ऑनलाइन हो रही हैं वो भी इसी तरह जारी रहेगी। स्कूलों को बंद रखने की तारीख की जानकारी डिजास्टर मैनेजमेंट की ओर से जारी की जाएगी।
हिमाचल कैबिनेट बैठक की जानकारी देते हुए शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया कि हिमाचल में कोविड के मामले कम होने लगे है। हिमाचल प्रदेश पहली कोरोना वैक्सीन की डोज़ लगाने वाला पहला राज्य बन गया है। वैक्सीन (Vaccine) की दूसरी डोज़ लगाने का लक्ष्य नवंबर 2021 तक रखा गया है। अनुराग ने हिमाचल दौरे के दौरान हिमाचल संस्कृति को बढ़ावा देने की बात कही थी उस पर अमल करते हुए सरकार ने कैबिनेट में नई सांस्कृतिक नीति बनाने पर निर्णय लिया गया है। हाई पावर कमेटी की अनुशंसा पर ये नीति बनाई गई है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

