- Advertisement -
ऊना। शराब के नशे में अंगीठी जला रहा युवक बुरी तरह से झुलस गया। यह घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना चिंतपूर्णी (Police Station Chintpurni) के तहत पड़ती घंगरेट पंचायत में एक युवक अंगीठी जला रहा था कि तभी उसके कपड़ों में भी आग लग गई। इससे उसकी छाती, गला व हाथ जल गए हैं। प्राथमिक जांच में पता चला है की युवक ने शराब पी रखी थी। युवक को परिवार के सदस्यों ने चिंतपूर्णी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका प्राथमिक उपचार शुरू किया गया। फिलहाल युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस (Police) ने बताया कि घंगरेट पंचायत के युवक 19 वर्षीय रजत पुत्र विक्रम सिंह ने शराब पी रखी थी। वह अपने बरामदे में अंगीठी जो की कम जली हुई थी, उसकी आग को तेज करने के लिए मिट्टी के तेल (Kerosene) की बोतल लेकर आया। जैसे ही उसने बोतल का ढक्कन तेजी से खोला तो केरोसिन तेल उसके कपड़ों पर भी गिर गया। जैसे ही युवक ने माचिस से आग जलाई तो आग रजत के कपड़ों में भी लग गई, जिससे उसकी छाती व हाथ जल गए।
वहीं, पुलिस को इसकी सूचना मिलते ही चिंतपूर्णी पुलिस के हैड कांस्टेबल फिरोज अख्तर व विचित्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवक के स्वजनों के बयान दर्ज किए। वहीं, युवक का चिंतपूर्णी अस्पताल में इलाज चल रहा है। युवक खतरे से बाहर बताया जा रहा है। मामले की पुष्टि एएसपी ऊना प्रवीण धीमान ने की।
- Advertisement -