-
Advertisement
नयना देवी से लौट रहे थे श्रद्धालु कार पर अचानक आ गिरा पेड़, बोले- मां ने बचाया
बिलासपुर। हिमाचल (Himachal) के बिलासपुर (Bilaspur) से सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। इस हादसे में एक ही परिवार को 7 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए आनंदपुर अस्पताल पहुंचाया गया। राहत की बात यह है कि घायलों की हालत ठीक है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: सड़क से 250 मीटर नीचे रिहायशी मकान की छत पर गिरा डंपर ट्रक
बताया जाता है कि नैना देवी माता के दर्शन करने श्रद्धालुओं की इनोवा कार से आए थे। दर्शन के बाद लौटने के दौरान श्री नयना देवी-आनंदपुर साहिब सड़क पर पंजाब-हिमाचल सीमा के समीप यह घटना पेश आया। भारी बारिश के चलते मिट्टी लगातार जमीन छोड़ रही थी। जिस कारण पेड़ की जड़ ढीली पड़ गई। और पेड़ अचानक इनोवा कार के उपर गिर गई। इस हादसे में घायल लोगों का कहना है कि मां नयना देवी के आशीर्वाद के चलते उन्हें गंभीर चोटें नहीं आई है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

