-
Advertisement
Sex Racket | Breaking | Himachal |
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर स्थित एक निजी होटल में पुलिस ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। छापामारी में तीन महिलाओं को मौके से पुलिस संरक्षण में लिया और उन्हें वन स्टॉप सेंटर भेजा है जहां पर मेडिकल व अन्य टेस्ट किए जाएंगे। पुलिस को लंबे समय से इस होटल में संदिग्ध गतिविधियों के संचालन की सूचनाएं मिल रही थीं। पंजाब की रहने वाली तीनों महिलाओं का मेडिकल परीक्षण के बाद उन्हें उपमंडलाधिकारी के समक्ष पेश कर बयान दर्ज किए गए। पंजाब की रहने वाली ये तीनों महिलाएं पहले भी इस होटल में आ चुकी है। इन तीनों महिलाओं और होटल संचालक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

