-
Advertisement
#Himachal: देह व्यापार का पर्दाफाश, 5 लड़कियां बरामद, होटल संचालक Arrest
ऊना। उत्तरी भारत के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीरनिगाह में स्थित एक होटल (Hotel) में देह व्यापार (Sex Racket) के धंधे का ऊना पुलिस (Una Police) की टीम ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने होटल से पांच लड़कियों को बरामद किया है, यह सभी लड़कियां पंजाब की रहने वाली हैं। वहीँ पुलिस टीम ने होटल संचालक (Hotel Operator) को गिरफ्तार (Arrest) कर करके पूछताछ शुरू कर दी है। बता दें कि ऊना पुलिस की टीम ने धार्मिक स्थल पीरनिगाह स्थित एक होटल में चल सेक्स रैकट का भंडाफोड़ करने में सफलता हासिल की है। पुलिस की विशेष टीम ने इंस्पेक्टर इंदू वाला की अगुवाई में रेड करके होटल से पांच लड़कियों को बरामद किया है वहीँ होटल संचालक को गिरफ्तार करके जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: 21 वर्षीय महिला की Photo से छेड़छाड़ कर Blackmail कर रहा था 12 वर्षीय; कहा- करो सेक्स चैट
पुलिस की इस कार्रवाई से देह व्यापार के अवैध कारोबार को अंजाम देने वालों में हड़कंप मच गया है। सोमवार दोपहर को ऊना पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पीरनिगाह में पहुंची। जहां पर पुलिस ने देह व्यापार का धंधा चलाने वाले एक होटल में दबिश दी तथा इस कार्रवाई में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने होटल में रेड (Police raid in hotel) के दौरान पंजाब (Punjab) की रहने वाली पांच लड़कियों को बरामद किया। वहीँ, होटल संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। होटल संचालक इस पूरे गोरखधंधे को किराए पर कमरे देने की आड़ में अंजाम दे रहे था। एसपी ऊना (SP Una) अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा तथा इस प्रकार के अवैध धंधों को चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group




