-
Advertisement
शूटिंग पर लौटेंगे शाहरुख, मेकर्स के सामने रखी ये डिमांड
मुंबई। मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में बेटे आर्यन खान के फंसने के बाद से ही बॉलीबुड बादशाह शाहरुख खान ने अपनी सभी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग रोक दी थी। पर अब शाहरुख (Shahrukh) दोबारा शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। हालांकि, इसके लिए उन्होंने मेकर्स के सामने एक खास शर्त रखी है। मीडिया में यह बात सामने आ रही है कि किंग खान ने विदेश में शूट होने वाली अपनी फिल्मों (Film) के शेड्यूल बेहद छोटे हिस्सों में रखने की डिमांड की है। ताकि वे लगातार अपनी फैमिली के साथ ज्यादा से ज्यादा टाइम स्पेंड कर सकें।
यह भी पढ़ें: सूर्यवंशी फिल्म में विलेन के मुस्लिम होने पर बवाल, रोहित शेट्टी ने दिया कुछ यूं जवाब
शाहरुख खान ने अपने मेकर्स से गुजारिश की है कि उनका शेड्यूल ऐसा सेट किया जाए कि वो हर हफ्ते मुंबई आ सकें। वहीं, इस बीच बाकी कलाकार अपने हिस्सों की शूटिंग कर लें। इससे शाहरुख अपने परिवार से भी मिल सकेंगे और शूटिंग में भी कोई रुकावट नहीं आएगी। बता दें कि आर्यन खान के ड्रग केस में फंसने के बाद से ही शाहरुख खान अपने परिवार के लिए बेहद प्रोटेक्टिव हो गए हैं, लेकिन अब शाहरुख अपनी प्रोफेशनल लाइफ और फैमिली के बीच बैलेंस करना चाहते हैं।
इधर, आर्यन खान की जमानत के बाद से ही शाहरुख खान एक बॉडीगार्ड की तलाश में थे। अब उनकी तलाश पूरी हो चुकी है। शाहरुख ने अपने पुराने वफादार रवि सिंह को उनकी सिक्योरिटी के लिए तैनात किया है। बता दें कि रवि सिंह आर्यन की जमानत के बाद उन्हें आर्थर रोड जेल लेने भी पहुंचे थे।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page
