- Advertisement -
धरती पर रहस्यों की कमी नहीं है। बहुत सारी चीजें ऐसी हैं, जिनके रहस्य आज तक कोई नहीं सुलझा पाया है। हमारे देश में भी बहुत सारी रहस्यमयी चीजें व जगह पाई जाती हैं। आज हम आपको एक ऐसे रहस्यमयी पर्वत के बारे में बताएंगे, जिसके बारे में जानकर आपको काफी हैरानी होगी। ये रहस्य भगवान शिव (Lord Shiva) के पर्वत से जुड़ा हुआ है। हम बात कर रहे हैं कैलाश पर्वत की।
कैलाश पर्वत बहुत ही रहस्यमयी पर्वत है। इस पर्वत पर ओम की आकृति बनती है। मान्यता है कि इस ओम पर्वत पर भगवान शिव का अस्तित्व है। इस पर्वत पर देवी-देवताओं का वास माना जाता है। हिमालय में ओम पर्वत का एक विशेष स्थान है। इस पर्वत को आदि कैलाश व छोटा कैलाश भी कहा जाता है। इस पर्वत पर बर्फ गिरने से प्राकृतिक रूप से ओम की आवाज सुनाई देती है। इतना ही नहीं जब इस पर्वत पर सूरज की पहली किरण पड़ती है तो ये ओम शब्द की आकृति चमकने लगती है।
माना जाता है कि कि पूरी दुनिया में तीन कैलाश पर्वत हैं, जिनमें से पहला कैलाश मानसरोवर, जो कि तिब्बत (Tibet) में है, दूसरा आदि कैलाश, जो कि उत्तरांचल (Uttranchal) में है और तीसरा किन्नौर कैलाश, जो कि हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में स्थित है। भारत-तिब्बत सीमा पर मौजूद इस पर्वत की ऊंचाई समुद्र तल से 20,312 फीट है।
हिंदू धर्म के ग्रंथों के अनुसार, भगवान शिव अपने परिवार के साथ कैलाश पर्वत पर निवास किया करते थे। मान्यता है कि हिमायल में कुल आठ जगहों पर ओम की आकृति बनी हुई है, जिसमें से केवल एक ही जगह की खोज हुई है। इस पर्वत पर बनी ओम की आकृति को लोग ईश्वर का चमत्कार मानते हैं। इस ओम पर्वत के साथ कई पौराणिक कहानियां भी जुड़ी हुई हैं।
- Advertisement -