-
Advertisement
‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के बचाव में आए शशि थरूर, विपक्ष को भी दे दी नसीहत, CJP ने नया Xअकाउंट बनाया
Cockroach Janta Party: सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे व्यंग्य प्लेटफॉर्म ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के एक्स अकाउंट को भारत में ब्लॉक किए जाने के बाद सियासत गरमा गई है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने इस कार्रवाई पर कड़ा ऐतराज जताते हुए इसे “विनाशकारी और बेहद नासमझी भरा कदम” बताया। थरूर ने कहा कि लोकतांत्रिक देश में युवाओं के पास खुद को व्यक्त करने का जरिया होना चाहिए, न कि उनकी आवाज़ को इस तरह दबाया जाना चाहिए। उन्होंने विपक्षी दलों को भी सलाह दी कि इस वायरल ट्रेंड को गंभीरता से देखें और युवाओं की इस भावना को अपनी तरफ आकर्षित करें।
I’m incredibly intrigued by the rise of #CockroachJantaParty, which has already reached more than 15 million followers on @Instagram in just five days.
I understand the frustrations of the youth and see why they are resonating with it. This is precisely why the account being… https://t.co/4qbaRN6oSz
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) May 21, 2026
शशि थरूर ने कहा कि उन्हें CJP के अचानक बढ़ते प्रभाव से हैरानी हुई है। उनके अनुसार, इंस्टाग्राम पर इस अकाउंट के 19 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। थरूर ने एक्स पर पोस्ट किया: “मैं #CockroachJantaParty के बढ़ते प्रभाव से बेहद हैरान हूं। महज पांच दिनों में ही इंस्टाग्राम पर 15 मिलियन (अब 19 मिलियन से ज्यादा) फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर लिया। मैं आज के युवाओं की भावनाओं को अच्छी तरह समझता हूं। यह कदम आत्मघाती और मूर्खतापूर्ण है। युवाओं के पास अपनी भावनाएं जाहिर करने का कोई माध्यम होना चाहिए। CJP अकाउंट को प्रतिबंधित करने के बजाय उसे काम करने की अनुमति दी जाए।
शशि थरूर ने विपक्षी दलों को भी चेतावनी दी कि वे इस जमीनी हकीकत को समझें। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को इस वायरल ट्रेंड को गंभीरता से लेना चाहिए और युवाओं की भावना को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए काम करना चाहिए। गौरतलब है कि ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के एक्स अकाउंट को बुधवार को एक कानूनी मांग के बाद भारत में ब्लॉक कर दिया गया था। इस अकाउंट के दो लाख से ज्यादा फॉलोवर्स थे।
नए अकाउंट का नाम ‘कॉकरोच इज बैक’
कॉकरोच जनता पार्टी के इंस्टाग्राम पर 24 घंटे में फॉलोअर्स दोगुने हो गए हैं। शुक्रवार सुबह 11 बजे तक ये आंकड़ा 1.96 करोड़ पहुंच गया है। जो देश की किसी भी राजनीतिक पार्टी के फॉलोअर्स से ज्यादा हैं। बीजेपी के 90 लाख और कांग्रेस के 134 करोड़ फॉलोअर्स हैं। कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने पार्टी के इंस्टाग्राम अकाउंट हैक करने की कोशिश का आरोप भी लगाया है।वहीं, कल यानी 21 मई को CJP का X अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया था। जब पुराना अकाउंट बंद हुआ, तब 1.93 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे। संगठन ने कुछ देर बाद नया अकाउंट बनाया। इसका नाम ‘कॉकरोच इज बैक’ रखा गया और बायो में लिखा- कॉकरोच डोंट डाय, यानी कॉकरोच मरते नहीं।
आलसी और बेरोजगार लोगों की आवाज़
CJP एक व्यंग्य प्लेटफॉर्म है, जो महज एक हफ्ते पहले सामने आया। यह खुद को “युवाओं का, युवाओं द्वारा और युवाओं के लिए राजनीतिक मोर्चा” बताता है और अपनी वेबसाइट पर खुद को “आलसी और बेरोजगार लोगों की आवाज़” कहता है। इस प्लेटफॉर्म को अभिजीत दिपके ने तैयार किया है।
पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

