-
Advertisement
Shimla / CMSukhu / MallRoad / IndianCoffeeHouse
प्रदेश सरकार के तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंडी मेंआयोजित जन संकल्प सम्मेलन में शामिल होने के उपरान्त शिमला वापिस आने पर सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू मॉल रोड इंडियन कॉफी हाउस गए। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया मंत्री अनिरूद्ध सिंह, यादविंद्र गोमाके वरिष्ठ नेताओं के साथ कॉफी का आनन्द लिया। इस मौके पर उन्होंने कॉफी हाउस से जुड़ी पुरानी स्मृतियों को याद किया। उसके उपरान्त सीएम पैदल अपने आधिकारिक आवास ‘ओक ओवर’ गए और रास्ते में स्थानीय लोगों व पर्यटकों के साथ बातचीत की। पर्यटकों ने शिमला यात्रा के दौरान अपने अनुभव सीएम के साथ साझा किए।

