-
Advertisement
Shimla | Hunagama | Girl Tampering
शिमला संजौली में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित छेड़छाड़ और ब्लैकमेलिंग के मामले को लेकर शनिवार को जमकर हंगामा हुआ। महिला थाने में एफआईआर दर्ज होने के बावजूद 24 घंटे तक आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आरोप है कि उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक व्यक्ति ने पहले नाबालिग लड़की का एक वीडियो बनाया और फिर उसे ब्लैकमेल करने लगा। पीड़िता का यह भी आरोप है कि आरोपी ने उसे अपनी दुकान पर बुलाया और वहां उसके साथ गलत तरीके से छेड़छाड़ करने की कोशिश की।मामले की शिकायत पुलिस में करने के बाद भी जब कार्रवाई नहीं हुई, तो देवभूमि संघर्ष समिति के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। समिति के सदस्यों ने संजौली में जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए चक्काजाम कर दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने आरोपी को सड़क पर घुमाते हुए तुरंत सख्त कार्रवाई की मांग की।

