-
Advertisement
ShimlaProtest / VisuallyImpairedUnemployed / GovtJobsDemand / CMSukhu
शिमला में दृष्टिबाधित बेरोजगार लंबे समय से धरने पर बैठे हैं, सरकार तक इनकी आवाज नहीं पहुंच रही है। आज सुबह भी दृष्टिबाधित बेरोजगारों ने सचिवालय के बाहर चक्का जाम कर दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चक्काजाम होने के कारण सर्कुलर रोड पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया है। ऐसे में सुबह के समय कामकाजी लोगों को पैदल चल कर अपने दफ्तर व अन्य स्थानों पर पहुंचना पड़ा। दृष्टिबाधित बेरोजगारों की प्रमुख मांग विभिन्न सरकारी विभागों में दृष्टिहीन कोटे के खाली पड़े बैकलॉग पदों को एकमुश्त भरना, पेंशन राशि बढ़ाने और मूलभूत सुविधाओं में सुधार की मांग है।
