-
Advertisement
ShimlaWinterCarnival / CulturalParade / CMSukhu
शिमला में आज से विंटर कार्निवल शुरू हो गया है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कार्निवल का आगाज ‘सांस्कृतिक परेड’ को हरी झंडी दिखाकर किया। यह परेड रिज से शुरू होकर लिफ्ट, मालरोड और स्कैंडल प्वाइंट से गुजरते हुए टाउन हॉल तक निकाली गई। सांस्कृतिक परेड में प्रदेशभर से आए 272 लोक कलाकार भाग ले रहे है है। परेड में हिमाचल की विविध लोक संस्कृति की झलक देखने को मिल रही है। कार्निवल के पहले दिन ‘वॉयस ऑफ शिमला’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलेगा। इसके बाद रात सात बजे से स्टार नाइट का आयोजन होगा

