-
Advertisement
Ram Mandir स्थापना के पीछे छिपी हैं लाखों भक्तों की कुर्बानियां, शिवसेना ने किए सम्मानित
Ayodhya Dham: सुनैना जसवाल/ऊना। शिवसेना (Shiv Sena) की प्रदेश इकाई ने रविवार को ऊना जिला मुख्यालय पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया। समारोह में श्री राम (Shri Ram) जन्मभूमि संघर्ष में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कारसेवकों और दिवंगत कार सेवकों के परिजनों को सम्मानित किया गया। शिवसेना के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट शिवदत्त वशिष्ठ की अध्यक्षता में आयोजित किए गए इस कार्यक्रम के दौरान उन सभी अयोध्या धाम (Ayodhya Dham) के योद्धाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने विवादित ढांचे को गिराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। विवादित ढांचे को गिराने में सहयोग करने वाले कई ऐसे राम भक्त भी हैं जो अब इस दुनिया में नहीं है उनके स्थान पर उनके परिजनों को यह सम्मान दिया गया।
संघर्ष के बलबूते मिली जीत
इस मौके पर शिवसेना के राज्य अध्यक्ष शिवदत्त वशिष्ठ ने कहा कि करीब 500 वर्ष के बाद भगवान राम एक भव्य मंदिर में स्थापित हुए हैं। इस स्थापना के पीछे लाखां राम भक्तों की कुर्बानियां और इस प्रकार के कारसेवकों का योगदान छिपा हुआ है। उन्होंने कहा कि शिवसेना द्वारा इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए उन लोगों को सम्मान दिया जा रहा है जो निश्चित रूप से रामलला की स्थापना के बाद इसके हकदार थे। उन्होंने कहा कि भगवान राम की स्थापना के लिए किसी राजनीतिक दल विशेष का कोई योगदान नहीं है अपितु इस काम को भगवान राम के भक्तों (Lord Ram Devotees) ने संयुक्त रूप से अपना काम समझ कर संघर्ष किया और इस संघर्ष के बलबूते जीत हासिल की गई है।

