-
Advertisement
सिरमौर पुलिस के अश्व बाज की बीमारी के चलते मौत, पूरे सम्मान के साथ अंत्येष्टि
Last Updated on November 27, 2022 by sintu kumar
नाहन। सिरमौर पुलिस (Sirmaur Police) के अश्वदल में शामिल एक अश्व की रविवार को बीमारी के चलते मौत हो गई। बाज का पुलिस ने उसकी पूरे सम्मान के साथ अंत्येष्टि की। वर्तमान में बाज सिरमौर पुलिस के अश्व दल में शामिल था। रविवार को अश्व ष्बाजष् की बीमारी के बाद जुडडा का जोहड़ स्थित पुलिस अस्तबल में मृत्यु हो गई। लिहाजा बाज़ का पशु औषधालय नाहन के चिकित्सक द्वारा शव विच्छेदन करवाया गया।
यह भी पढ़ें:अदालत हिमाचल प्रदेश में बेतरतीब निर्माण की इज़ाजत नहीं दे सकती: हिमाचल हाईकोर्ट
इसके बाद अश्व बाज़ की पूरे सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। बता दें कि बाज 5 दिसंबर 2020 से अन्य दो अश्वों के साथ जिला सिरमौर में तैनात था। बाज का जन्म 20 फरवरी 2003 को हुआ था। वह 13 मार्च 2007 से हिमाचल प्रदेश पुलिस अश्वदल में सम्मिलित किया गया था। वह जिला सिरमौर के अतिरिक्त जिला शिमला में भी अपनी सेवाएं दे चुका था। पुलिस के अश्व दल के एक अश्व बाज की मृत्यु की पुष्टि एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने की है। उन्होंने बताया कि पूरे सम्मान के साथ बाज की अंत्येष्टि की गई।